गैजेट डेस्क। अगर मोबाइल का टच स्लो काम करने लगा है। उसमें लेग आने लगा है तो आपको इसके लिए किसी रिपेयरिंग शॉप जाने की जरूरत नहीं है इसे आप खुद से ही रिपेयर कर सकते हैं इसके लिए आपको फोन में एक ऐप इन्स्टॉल करनी होगी। इस ऐप की मदद से टच को रिपेयर कर सकते हैं। ये ऐप टच में आ रही सॉफ्टवेयर प्रॉब्लम को ठीक कर देता है। अगर हार्डवेयर से संबंधित कोई प्रॉब्लम है तो उसको ये ठीक नहीं कर कर पाएगा।
टच का सेंसर जब डिसबैलेंस हो जाता है तो टच ठीक से काम नहीं करता। ये ऐप सेंसर को रिपेयर कर देता है और सेंसर फास्ट काम करने लगता है। इस ऐप का नाम है Screentouch Repair। इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को यूजर्स ने यूजफुल बताया है।
Step 1
- ऐप को इंस्टॉल करने के बाद ये यूज करने के कुछ इंस्ट्रक्शन देगा।
- जैसे कि ऐप से टच को रिपेयर करते वक्त सिंगल टैप का यूज करना है।
- स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस नहीं करना है।
- उंगली को ड्रेग नहीं करना है और प्रॉसेस कंपलीट होने पर फोन को रिस्टार्ट करना है। इसको ओके कर दें।
Step 2
ऐप ओपन हो जाएगा। यहां आपको Start पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको फिर से वही इंस्ट्रक्शन मिलेंगे। ओके पर क्लिक करके आगे बढ़ जाएं।
Step 3
अब आपको फोन की स्क्रीन पर टैप करना होगा। बारी-बारी स्क्रीन पर टैप करते जाएं। ये प्रॉसेस आपको तीन बार दोहरानी होगी। आखिरी में स्क्रीन पर आपके फोन का नाम आ जाएगा।
Step 4
फिर आपको प्रॉसेस सक्सेसफुली कम्प्लीट होने का मैसेज मिलेगा। अब फोन को रिस्टार्ट करने होगा इसे रिस्टार्ट कर लें।