IT News Alert:national-newspm-narendra-modi-interview-claims-terror-outfits-create-fear-of-welfare-projects

विकास परियोजनाओं का विरोध करने वालों के आतंकियों से रिश्ते, वे भलाई के काम में भी डर फैलाते हैं: मोदी

 चेन्नई.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जो लोग राज्यों में विकास से जुड़ी परियोजनाओं का विरोध करते हैं, उनके आतंकी संगठनों से रिश्तों के सबूत हैं। मोदी ने यह बात एक तमिल अखबार डेली थांती को दिए इंटरव्यू में कही। दरअसल, कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन ने कहा था कि तमिलनाडु में कुछ आतंकी संगठन काम कर रहे हैं और उनकी गतिविधियां चिंता पैदा करने वाली हैं। 

मोदी ने कहा कि उनसे पहले प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह भी कहते थे कि कुछ विदेशी एनजीओ कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं। ये संगठन लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई परियोजनाओं के बारे में भी डर फैलाते हैं।

अपनी सरकारों का आकलन खुद कर सकती है राज्य की जनता : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के तमिलनाडु को सबसे भ्रष्ट राज्य बताने पर मोदी ने कहा, ‘"यह राज्य के लोगों का अधिकार है कि वे खुद अपनी सरकारों का आकलन करें। मेरी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है और भ्रष्टाचार जहां भी है, हम उसके खिलाफ लड़ते रहेंगे। आजादी के बाद से भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार जैसी लड़ाई किसी ने नहीं छेड़ी।’’ 

रजनीकांत पर सवाल टाला : सुपरस्टार रजनीकांत के पार्टी बनाने के बाद उनके साथ जुड़ने के सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सवाल अभी काल्पनिक है, इसलिए इसका जवाब नहीं दिया जा सकता। हालांकि, तमिलनाडु में पार्टी की उपलब्धि पर मोदी ने कहा कि भाजपा ने बिना अन्नाद्रमुक और द्रमुक के समर्थन के तमिलनाडु में एक लोकसभा सीट (कन्याकुमारी) जीती थी और यह कोई सामान्य बात नहीं है। तमिलनाडु में हमारा समर्थन लगातार बढ़ रहा है। राज्य में लंबे समय तक चुनाव में लोगों के पास सीमित विकल्प थे, लेकिन अब युवा एक नया विकल्प ढूंढ रहे हैं।

  • Tags

You can share this post!

Leave Comments